कुरावली को तहसील बनाने का जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का विरोध जारी है। सोमवार को मैनपुरी बार के वकीलों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम लोकेश एम को दिया। वहीं कलक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने परिसर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की।
सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकाल तहसील बनाने के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि जब तक अधिकारी उन्हें आश्वस्त नहीं करते कि कुरावली तहसील नहीं बनाई जाएगी तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। विरोध करने वालों में दिनेश यादव, सौरभ पांडेय, आशीष सक्सेना, नम्रता सिंह, संजय दुबे, सुधीर शाक्य, संजय त्रिवेदी आदि मौजूद थे। वहीं मैनपुरी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के वकीलों ने कुरावली तहसील सृजन के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है। ज्ञापन दिए जाने के मौके पर अध्यक्ष संजय चौहान, सचिव सौरभ यादव, संजीव चतुर्वेदी, शिव कुमार, अवधेश कुमार, चरन सिंह, संतोष यादव, शैलेंद्र यादव, वैभव चतुर्वेदी, रोहित सिंह आदि मौजूद थे।