फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन को महिला पर दबाव, मामला गरमाया

Sat, 06 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
विरोध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना बेवर क्षेत्र में दलित महिला पर दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार शाम जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया। बाद में पुलिस ने आरोपी और उसके 10-15 अज्ञात साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद थाने से छोड़ दिया। शनिवार को पीड़िता परिवारीजनों के साथ ट्रांजिस्ट हॉस्टल में डीआईजी से मिली। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। डीआईजी ने एसपी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला काजीटोला की रहने वाली ममता खटीक अपने ससुर के पैतृक मकान में पति और बच्चों के साथ रह रही है। पड़ोस का रहने वाला आबिद उस पर शादी कर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। इस मामले की भनक लगते ही हिंदूवादी संगठनों में शनिवार को उबाल देखा गया। शुक्रवार देर शाम घटना की जानकारी होते ही हिंदूवादी संगठन थाने में एकत्रित हो गए। वहां हंगामा किया। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने आरोपी आबिद और उसके 10-15 अज्ञात साथियों के विरुद्ध दर्ज कर ली। उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। सीओ आत्मप्रकाश यादव ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा। वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ दिया। इससे नाराज हिंदूवादी संगठन शनिवार सुबह ट्रांजिस्ट हॉस्टल डीआईजी अजय मोहन शर्मा से मिलने के लिए पहुंच गए। काफी देर तक पीड़िता ट्रांजिस्ट हॉस्टल में डीआईजी से मिलने का इंतजार करती रही, बाद में उसने डीआईजी को बात बताई। 

भंते भी डीआईजी से मिले
मैनपुरी। बेवर में महिला के धर्म परिवर्तन की जानकारी होने के बाद धम्म चेतना यात्रा में शामिल होने आए भंते डीआईजी से मिलने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारी से महिला के साथ हो रहे व्यवहार की निंदा करते हुए न्याय दिलाए जाने की बात कही। करीब 15 मिनट तक हुई बातचीत के बाद बाहर आए भंते ने पीड़ित परिवार को बताया कि डीआईजी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें