फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर किया प्रदर्शन

Wed, 09 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
विरोध करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यवसायियों का आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को मैनपुरी और बेवर में सराफा संघ के पदाधिकारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई एक्साइज ड्यूटी एवं उत्पाद शुल्क लागू करने का विरोध कर प्रदर्शन किया। बेवर में समस्त सराफा व्यवसायियों ने दो दिन तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

बुधवार को मैनपुरी में सराफा व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। आशीष वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को एक्साइज ड्यूटी समाप्त करनी चाहिए। बेवर में संगठन के अध्यक्ष कुमकुम दीक्षित ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई एक्साइज ड्यूटी और उत्पाद शुल्क को वापस लेने की मांग लगातार की जा रही है। विरोध में दो दिन बाजार बंद रहेगा। अगर टैक्स वापस नहीं होता है तो अनिश्चितकालीन बाजार बंद कर विरोध प्रकट किया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में सर्वेश सोलंकी, रजनीश वर्मा, कुंदन वर्मा, राजीव वर्मा, किशन वर्मा, गणेश वर्मा, संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, रमेश स्वर्णकार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें