फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रेमी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर किए वायरल

Wed, 24 Dec 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने वाली महिला को जब गलती का एहसास हुआ, तो वह पति के पास वापस लौट आई। मगर, अब प्रेमी उसे परेशान कर रहा है। इंस्टाग्राम पर महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया वह शादीशुदा है। उन्होंने कुछ समय पहले गौरव यादव निवासी नगला गुलर थाना पिलुआ जनपद एटा से कोर्ट मैरिज कर ली थी। उसके साथ कुछ दिन रहने के बाद स्वभाव ठीक नहीं लगा तो वह प्रेमी को छोड़ कर पहले पति के पास वापस आ गई। कुछ समय से अब प्रेमी गौरव उन्हें फोन कर गाली-गलौज करता है, जान से मारने की धमकी दे रहा है। इंस्टाग्राम पर फेक आईडी से उनके आपत्तिजनक फोटो वीडियो अपलोड कर रहा है। डीपी पर उनकी फोटो लगाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें