फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से तुड़वाए गए अवैध कब्जे

Tue, 31 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 जेल और ईशन नदी चौराहे पर मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी से अवैध कब्जों को तुड़वाया गया, वहीं मौके पर मौजूद डीएम लोकेश एम ने एसडीएम व ईओ नगरपालिका को सड़कों पर मिली गंदगी को उठवाने और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


इस दौरान डीएम ने मुख्य तिराहे, चौराहों पर होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर लगे मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि वह पोस्टर लगाने वालों को नोटिस जारी करें। साथ ही सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी सरकारी इमारत, भवन, चौराहे पर होर्डिंग्स न लगाया जाए। उन्होंने जेल चौराहे से भोगांव रोड, जिलाधिकारी आवास मोड़ तक अतिक्रमण एवं झाड़ियों को जेसीबी से हटवाया। साथ ही सड़क किनारे लगे खोखा संचालकों को भी चेतावनी दी। मुख्य डाकघर के आसपास हुए अतिक्रमण को भी मौके से हटाया गया। उन्होंने एसडीएम और ईओ से कहा कि शहर के सभी व्यस्ततम चौराहों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें