फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे परिवार का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Wed, 09 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
स्वास्‍थ्य परीक्षण करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव निवासी भूतपूर्व सैनिक न्याय न मिलने के बाद परिवार सहित तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठा है। बुधवार को डाक्टर एसपी सिंह ने हड़ताल पर बैठे भूतपूर्व सैनिक और परिवारीजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्राम सूरजपुर निवासी भूतपूर्व सैनिक राजबाबू पत्नी कुसुम राजपूत समर्थक भूतपूर्व सैनिक करन सिंह के साथ तिकोनिया पार्क में तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठा है। राजबाबू का आरोप है कि भोगांव स्थित गौतम बुद्ध इंटर कालेज के प्रबंधक गंगा शाक्य ने 20 जुलाई 2015 को उनके मकान को ढहाकर कब्जा कर लिया है। उसने मुख्यमंत्री से लेकर डीएम, एसपी से भी शिकायतें की लेकिन प्रबंधक के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन दिनों से हड़ताल पर बैठे भूतपूर्व सैनिक और उसके परिवार का बुधवार को डाक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। तिकोनिया पार्क पहुंचे डाक्टर एसपी सिंह ने सैनिक समेत परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें