people killed of Toxic alcohol
- फोटो : people killed of Toxic alcohol
गांव बिहारी में प्रधान, घर में ही गैर प्रांत की शराब की पैकिंग कर सप्लाई कर रहा था। मंगलवार सुबह सूचना पर जब थाना पुलिस ने घर में छापा मारा तो वहां बड़ी संख्या में गैर प्रांत की शराब बरामद हुई। साथ ही खाली बोतलें, होलोग्राम,
ढक्कन और पैकिंग मशीन समेत अन्य उपकरण बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रधान के पुत्र और एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अब प्रधान की तलाश कर रही है।
थाना करहल क्षेत्र में गैर प्रांत की शराब और कच्ची शराब का कारोबार जोरों पर चल रहा है। मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर एसआई ने पुलिस बल के साथ गांव नगला बिहारी के ग्राम प्रधान ताहर सिंह के घर पर छापामार कार्रवाई की। घर के अंदर प्रधान का पुत्र शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित कर रहा था। पुलिस ने प्रधान पुत्र कुशल पाल और राहुल को मौके से ही हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान वहां गैर प्रांत की 221 पेटी शराब बरामद हुई। प्रधान घर में ही गैर प्रांत की शराब को देशी और अंग्रेजी बोतलों में रिफिल कर बाजार में सप्लाई करने का कारोबार कर रहा था। हालांकि मौके पर प्रधान पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने घर से शराब पैकिंग मशीन, होलोग्राम, खाली बोतलें, ढक्कन आदि अन्य सामान जब्त कर लिया। थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर अब आरोपी प्रधान की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।