फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के जवानों ने भव्य परेड में तिरंगे को दी सलामी

Wed, 28 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यराे, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में सांसद तेज प्रताप ने ध्वजारोहण किया। शांति के प्रतीक सफेद कबूतर आसमान में छोड़कर भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न स्कूल-कालेजाें के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। फायर बिग्रेड द्वारा रंगीन पानी के फव्वारों से हवा में बनाया गया तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन


परेड के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
परेड की सलामी लेने के बाद सांसद ने कहा कि हमारे संविधान ने प्रत्येक नागरिक को गरिमा प्रदान की है।  विचारों की स्वतंत्रता के साथ सभी के लिए एक जैसा कानून बनाया गया है। हमारे वीर सेनानियों ने अपनी शहादत देकर हमें आजाद कराया अब उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है।
उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान कठिन परिस्थितियों में भी साहस न खोते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में जो सहयोग देते हैं वह अनुकरणीय है।  इस दौरान पुरुष और महिला प्लाटून, वायरलेस दस्ता, बज्र वाहन, दंगा निरोधी दस्ता, अग्निशमन दस्ता, रेडियो शाखा, क्यूआरटी दस्ता और एनसीसी कैडेट्स ने भव्य परेड निकाली । आरसी बालिका इंटर कालेज, सुदिति ग्लोबल एकेडमी, सेंट थॉमस स्कूल, सेंट मेरी स्कूल, एसबीआरएल एकेडमी आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


डीएम एसपी मिश्र ने परेड में शामिल जवानों को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर एसपी श्रीकांत सिंह, विधायक राजकुमार यादव, सोबरन सिंह यादव, ब्रजेश कठेरिया, एएसपी स्वामीनाथ, सीएमओ डाक्टर वीके गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
इसके पूर्व डीएम एसपी मिश्र ने कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आजादी को पाने के लिए देश के अनगिनत वीरों ने कुर्बानियां दी हैं। हमारे संविधान ने सभी को बराबर का हक दिया है। इस मौके पर राजस्व अधिकारी पीके जैन, एसडीएम गजेंद्र सिंह, अभय पांडेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी इख्तिखार अहमद कुरैशी आदि उपस्थित रहे। प्रभारी सीडीओ हरिश्चंद्र ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

फोटो:
                                                     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें