फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में खामियां ही खामियां

Wed, 17 Aug 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
निरीक्षण में खामियां ही खामियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर कई टीमों ने जिले के अस्पताल और परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जहां सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाएं मिलीं।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सीडीओ डा. उज्ज्वल कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हें फार्मासिस्ट कु त्ते काटने के इंजेक्शन लगाने का शैड्यूल नहीं बता सका। इस पर चीफ फार्मासिस्ट रिषि यादव ने उन्हें शैड्यूल बताया। वहीं वार्ड में भर्ती रोगियों ने बताया कि रात में बुलाने पर नर्सें नहीं आती हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमएस डा. दुष्यंत त्यागी को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। जिला महिला अस्पताल में एडीएम राकेश कुमार मालपाणी ने निरीक्षण किया। यहां भी कई खामियां मिलीं। वहीं किशनी एसडीएम गुरु प्रसाद गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। चिकित्सा अधिकारी डा. शंभू सिंह अवकाश पर थे। वहीं स्टाफ नर्सोँ के हस्ताक्षर हाजिरी रजिस्टर में दर्ज थे पर मौके पर नहीं मिलीं। वीएचडब्ल्यू कमल सिंह अनुपस्थित थे। संविदाकर्मी भी मौजूद नहीं थे। बुधवार को एसडीएम किशनी ने क्षेत्र के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इसमें ज्यादातर स्कूलों में 20 से 30 प्रतिशत छात्र ही उपस्थित मिले। कई स्कूलों में शिक्षक बिना बताए गैर हाजिर मिले। उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें प्राथमिक विद्यालय इलाबांस में सहायक अध्यापक रीना व ममता अनुपस्थित थीं। पंजीकृत 179 छात्रों पर मात्र 11 छात्र उपस्थित थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय इलाबांस में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार अनुपस्थित थे। 113 के सापेत्र 14 छात्र मिले। कन्या प्राथमिक विद्यालय सकरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सकरा पर छात्र संख्या कम मिली। प्राथमिक विद्यालय जवापुर, हुसैनपुर , किशनी, कन्या प्राथमिक विद्यालय किशनी आदि में छात्र संख्या कम मिली।
विज्ञापन

घिरोर एसडीएम महेश प्रकाश गुप्ता ने पीएचसी का निरीक्षण किया। इसमें फार्मासिस्ट सहित चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय नाहिली, घिरोर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बमरौली, प्राथमिक विद्यालय वमरौली में छात्र संख्या कम मिली। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। इसके अलावा, करहल, भोगांव, बरनाहल, कुरावली, बेवर आदि का भी अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इसके बाद अपनी-अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें