फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 16 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खेत में घूरा डाल रहे मजदूर के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिवारीजनों और ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर लोगों ने दो घंटे बाद जाम खोला। 
विज्ञापन

फीरोजाबाद के थाना सिरजागंज क्षेत्र के गांव उमरी का रहने वाला रामऔतार (30) कई वर्षों से थाना क्षेत्र के गांव छाछा ननिहाल में रह रहा था। वह गांव निवासी रामशंकर के यहां रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। रविवार दोपहर करीब एक बजे वह गांव नगला कोठी निवासी वीरप्रताप के खेत में मजदूरी कर रहा था। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उस पर गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवारीजन और ग्रामीण एकत्रित हो गए। 
विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगाए ग्रामीणों का कहना था कि कई बार जर्जर केबलें बदलवाने को कहा गया, लेकिन कर्मियों की अनदेखी के चलते अभी तक तार सही नहीं हो सके। जाम की सूचना मिलते ही थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसडीएम एमपी गुप्ता ने मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


जाम के चलते लगी वाहनों की कतार
भोगांव। करंट से मजदूर की मौत के बाद जीटी रोड पर दो घंटे तक लगे जाम के चलते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इस दौरान यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

करंट से तीन जानवर मरे, ग्रामीणों ने लगाया जाम
करहल। मैनपुरी-करहल मार्ग पर देर शाम गांव नगला बांक के पास दो भैंस और एक भैंसा करंट लगने से मर गए। गुस्साए लोगों ने मैनपुरी-करहल मार्ग पर एक घंटा तक जाम लगाए रखा। तीनों जानवर नगला बांक के रहने वाले हरपाल के थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें