थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर के रहने वाले 30 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया, परिजन खुदकुशी को लेकर कोई वजह नहीं बता सके।
गांव सूरजपुर के रहने वाले 30 वर्षीय शैलेंद्र उर्फ भाेले की शादी करीब छह साल पहले हुई थी, पत्नी और दो बेटियां हैं। बृहस्पतिवार रात को शैलेंद्र किसी समय घर से निकल गया। शुक्रवार सुबह परिजन को जानकारी मिली कि उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टयता खुदकुशी की घटना प्रतीत हो रही है, उधर, परिजन खुदकुशी को लेकर कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।