फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव गांव पहुंचे तो मच गया कोहराम

Tue, 13 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटा में हुए हादसे में मैनपुरी के भी चार लोगों की मौत हुई है। इनमें एक बिछवां थाना क्षेत्र और तीन अन्य, जिनमें एक दंपति और उनका बच्चा भोगांव थाना क्षेत्र के हैं। सूचना मिलते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। लोग भी गांव में जमा हो गए। 
विज्ञापन

बताते हैं कि थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीनगर निवासी सीताराम का पुत्र सुनील (32) हरियाणा के कैनात में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार को सुनील को फोन से उनके ससुर थाना कोतवाली सदर के नगला कैथ निवासी रामभरोसे के निधन की सूचना मिली। इस पर वह व उनकी पत्नी नीरज (30) पुत्र अमन (4) के साथ ससुराल जा रहे थे। मंगलवार को जब एटा के सैंथरी गांव के जीटी रोड पर बस पहुंची थी हाईटेंशन लाइन का ताल टूटकर उस पर गिर पड़ा। हादसे में सुनील, नीरज, अमन की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उनके वृद्ध 80 वर्षीय पिता सीताराम व मां राजवती का रो रोकर बुरा हाल है। सायं लगभग सात बजे तीनों के शव गांव में पहुंचे तो सभी के आंसू निकल आए। दंपति के दो बच्चे लालू (11) एवं पुत्री सुनीता (9) अनाथ हो गए हैं। उनका सहारा सिर्फ वृद्ध बाबा दादी ही रहे गए हैं। 
वहीं इसी हादसे में थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सुन्नामई का रहने वाला मास्टर सिंह जाटव पुत्र जवाहर सिंह भी शामिल हैं। दोनों पैरों से विकलांग है। उसके कोई संतान भी नहीं है। मंगलवार को वह बेवर डिपो में बैठकर गांव आ रहा था। सूचना मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक शव गांव नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें