फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बस स्टैंड चौराहे का जाम बन रहा मुसीबत

Sun, 08 Mar 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 25 बेवर बस स्टैंड चौराहे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
बेवर। बस स्टैंड पर रूक-रुक लगने वाला जाम अब लोगों के लिए भारी मुसीबत बनता जा रहा है। जाम में स्कूली वाहनों के अलावा एंबुलेंस के फंस जाने से समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एसडीएम भोगांव को भी जनता संवाद के तहत अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोग समस्या से जूझते नजर आ रहे हैं। बस स्टैंड चौराहे पर लग रहा जाम हटने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकारियों की अनदेखी के चलते समस्या बढ़ती जा रही है।
लोगों का कहना है कि चौराहे पर पर्यटन विभाग द्वारा लगाई गई मूर्ति के स्थान चयन पर ध्यान नहीं देना भी जाम का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। चौराहे के इधर-उधर रोडवेज बसों के खड़े होने एवं चौराहे पर फैला अतिक्रमण भी जाम के लिए जिम्मेदार है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आए दिन अधिकारियों के वाहन इस मार्ग से होकर निकलते रहते हैं, फिर भी समस्या निवारण के लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन




लोगाें ने कई बार शिकायतें की, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। समस्या का समाधान होना चाहिए। - उमाशंकर दीक्षित



अतिक्रमण और चौराहे पर इधर उधर खड़े होेने वाले वाहनों से जाम लगता है। समस्या का स्थायी समाधान प्रशासन को अभियान चलाकर करना चाहिए। - सुनील पांडेय



नगर पंचायत और पुलिस के साथ मिलकर जाम के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - संध्या शर्मा, एसडीएम भोगांव

फोटो 25 बेवर बस स्टैंड चौराहे पर लगा जाम। संवाद

फोटो 25 बेवर बस स्टैंड चौराहे पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें