फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई से नहीं बच पाए सत्ताधारी दल के लोग

Tue, 28 Jun 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एसपी ने वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। ईशन नदी तिराहे पर हुई कार्रवाई में सत्ताधारी दल के लोगों को भी नहीं बख्शा गया। जिन वाहनों में हूटर लगे मिले उन्हें जब्त कर लिया गया। काली फिल्में उतरवाई गईं। इस दौरान वाहनों पर लगे सत्ताधारी पार्टी के झंडाें को भी हटवाया गया। देर दोपहर तक चले इस अभियान को पुलिस और पीएसी ने संयुक्त रूप से चलाया। इस दौरान एसपी खुद भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


 मंगलवार को एसपी देवरंजन वर्मा का काफिला ईशन नदी तिराहे पर थम गया। वहां से गुजर रहे वाहनों पर काली फिल्म और हूटर लगे देखकर पारा चढ़ गया। आनन-फानन में मौके पर पीएसी और कोतवाली पुलिस को बुलाकर चेकिंग अभियान चलाने को कहा। एसपी ने कई वाहनों से खुद ही काली फिल्मों को उतरवाया। वाहनों में लगे हूटरों को जब्त कर लिया। साथ ही समन शुल्क वसूला गया। अभियान के बाद जब एसपी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें टीएसआई ने फोन पर बताया कि सत्ताधारी दल की धमकी देकर एक बोलेरो में सवार लोग दबाव बना रहे हैं। इस पर फिर से काफिले के साथ पहुंचे एसपी बोलेरो को कार्यालय ले आए। वहां तलाशी के दौरान गाड़ी में असलाह मिले। जिसका लाइसेंस गाड़ी में मौजूद युवकों के पास नहीं था। 
कलक्ट्रेट परिसर में भी चेकिंग के दौरान बेवर निवासी प्रधानपति अनुराग गुप्ता की गाड़ी को थाने ले जाया गया। इसमें भी पुलिस को लाइसेंसी हथियार मिले। चार असलाह का लाइसेंस दिखाने पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें