फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर ने नोएडा को 13 रनों से हराया

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। क्रिश्चियन मैदान में चल रही महाराजा तेजसिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पूल बी का पहला क्वाटर फाइनल मुकाबला हुआ। रोमांच मुकाबले में कानपुर ने नोएडा को 13 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विनायक शुक्ला को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए पूल बी के क्वाटर फाइनल मैच में नोएडा के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। कानपुर ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट खोकर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विनायक शुक्ला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर कई अच्छे शॉट लगाए। विनायक ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली। वहीं ऋषभ राय ने भी उनका साथ निभाते हुए शानदार अर्द्धशतक लगाया। नोएडा की ओर से योगेंद्र और इमरान ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
जवाब में नोएडा की टीम ने अंत तक  संघर्ष किया लेकिन टीम को विजय नहीं दिला सके। पूरी टीम 39.3 ओवर में 158 रन ही बना सकी। टीम की ओर से संदीप ने 35, इमरान ने 22, अनूप 21 रनों का योगदान दिया। कानपुर की ओर से अर्पित भदौरिया ने तीन तथा अनमोल और शिवम दीक्षित ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। मैच में अंपायरिंग हरेंद्र शर्मा और किशोर राजपूत ने, स्कोरिंग मोहित प्रकाश और अजय शर्मा ने तथा कमेंट्री चंद्रभान शुक्ला और मुकेश सक्सेना ने की।
विज्ञापन

मैच के समापन पर मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव बीडी शुक्ला ने  विनायक शुक्ला को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर महेश मिश्रा, आलोक गुप्ता, डाक्टर बीके सिंह, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, कौशलेंद्र भदौरिया, प्रबल प्रताप, डाक्टर सर्वेश दुबे, प्रशांत मिश्रा आदि मौजूद थे। सोमवार को डीसीए अलीगढ़ और सहारा लखनऊ के मध्य सुबह 10 बजे से मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें