फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भटोहा में हुआ माटीकला जागरूकता कार्यक्रम

Thu, 30 Jul 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 21 जागरुकता कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करते भाजपा नेता। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
करहल। विकासखंड करहल की ग्राम पंचायत भटोहा में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। ब्लॉक प्रमुख जागीर मनेश सिंह चौहान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित किया। ब्लॉक प्रमुख ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों और माटीकला कारीगरों से लाभ उठाने को कहा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पवन यादव ने विभागीय योजनाओं, प्रशिक्षण, ऋण एवं आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी। सेवायोजन कार्यालय प्रभारी रवीश मिश्रा ने युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें