फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबू निर्माण कर सजाई आकर्षक रंगोली

Sat, 17 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
तंबू निर्माण कर सजाई आकर्षक रंगोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन छात्राओं ने तंबू निर्माण कर उसके सामने आकर्षक रंगोली बनाईं।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य अतिथि स्कूल के उप प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड शिविर में प्रशिक्षण लेने से छात्र-छात्राओं में सेवा एवं अनुशासन की भावना का विकास होता है। सेवा का धर्म सबसे कठोर होता है। इसलिए इसके मार्ग में अड़चनें आती हैं लेकिन उद्देश्य पक्का हो तो सफलता निश्चित मिलती है।
शिविर में प्रशिक्षक रामपाल गिरी और राममोहन मिश्र, रामखिलाड़ी वर्मा ने छात्र-छात्रों को स्काउट गाइड नियम, प्रतिज्ञा एवं सुरक्षा के नियमों की जानकारी प्रदान की। साथ ही योजना के सिद्धांत, स्काउटिंग का इतिहास, प्राथमिक चिकित्सा, सजावट, बिना बर्तनों के भोजन बनाना, प्रतीक चिन्ह, बैज और उद्देश्यों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

शिविर के अंतिम दिन छात्रों ने तंबू निर्माण कर उसके नाम आकर्षक रंगोली बनाई। साथ ही बिना बर्तन के भोजन बनाया। अंत में सभी को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर स्काउट प्रशिक्षक प्रेमपाल सिंह, संतोष शाक्य सहित आदि शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें