Mainpuri News: सवारियां बैठाते समय टेंपो में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भोगांव तहसील के पास बुधवार को सवारियां बैठाने के दौरान एक टेंपो में आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया।
सवारियां उतर कर भागने लगीं
बिछवां थाना क्षेत्र के धनमऊ खटाना गांव निवासी रामविलास शाक्य अपना टेंपो खुद ही चलाते हैं। बुधवार की दोपहर वह मैनपुरी भोगांव मार्ग पर तहसील गेट के सामने सवारियों को बैठा रहे थे। तभी इंजन से निकली एक चिंगारी से टेंपो ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। टेंपो में आग की पलटें उठता देख उसमें बैठीं सवारियां उतर कर भागने लगीं। आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।
यह भी पढ़ेंः- चाची पर आ गया भतीजे का दिल: बढ़ने लगीं नजदीकियां, होने लगी बात, चाचा को लग गई भनक; विरोध
टेंपो पूरी तरह से जल गया
इसी बीच चालक ने टेंपो को तहसील से करीब 100 मीटर दूर ले जाकर खड़ा कर दिया। चालक ने लोगों के साथ मिलकर आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। लेकिन तब तक टेंपो पूरी तरह से जल चुका है। घटना के बाद चालक की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।