फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पेड़ पर चढ़े किशोर की करंट लगने से मौत

Fri, 10 Jul 2026 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 26 मृतक अ​खिलेंद्र
विज्ञापन
करहल। गांव सिमरऊ में शुक्रवार दोपहर आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े 13 वर्षीय किशोर ऊपर से गुजर रही 11केवीए लाइन की चपेट में आ गया। तीव्र करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन व ग्रामीण विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीओ ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिमरऊ निवासी रविंद्र सिंह भदौरिया का 13 वर्षीय पुत्र अखिलेंद्र उर्फ मोगली कक्षा चार का छात्र था। शुक्रवार दोपहर को वह गांव में लगे एक आम के पेड़ पर चढ़ कर आम तोड़ रहा था। आम तोड़ते समय ऊपर से गुजर रही 11केवीए लाइन से प्रवाहित तीव्र करंट की चपेट में आ गया। हादसे में किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। रोते बिलखते परिजन मौके पर आ गए। सभी लोग विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा। एसडीओ उपेंद्र सिंह ने बताया कि विद्युत जांच एजेंसी से तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें