फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डंपर की टक्कर से किशोरी की मौत

Wed, 06 May 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बाजार करके घर लौट रहे साइकिल सवार पिता-पुत्री को डंपर ने टक्कर मार दी। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला गिहार काॅलोनी निवासी चंदन गिहार अपनी 15 वर्षीय पुत्री गौरी के साथ बुधवार की शाम 6 बजे साइकिल से रसूलाबाद की तरफ से घर जा रहे थे। जीटी रोड पर बस स्टैंड के समीप पहुंचे तभी बेवर की तरफ से आ रहे डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी। गौरी की मौके पर ही मौत हो गई। चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल चंदन को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें