शिक्षक की चप्पल से पिटाई करती किशोरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी के बेवर कस्बा स्थित एक परिषदीय विद्यालय के शिक्षक को किशोरी ने चप्पल से पीटा। साथी शिक्षक ने उक्त वीडियो को वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने बाद जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंपी गई है। टीम ने मौके पर जाकर सत्यता की जांच की। दोनों पक्ष के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
मामला बेवर के एक परिषदीय स्कूल से जुड़ा हुआ है। यहां तैनात दो शिक्षक जो दोस्त थे, उनमें से एक दोस्त ने साथी शिक्षक को फंसाने की साजिश रची। कुछ दिन पहले समर कैंप की छुट्टी के दौरान शिक्षक को कमरे में बुलाया गया। तभी एक किशोरी कमरे में आई और अपना वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए चप्पल से पीटने लगी। तभी वहां मौजूद साथी शिक्षक ने वीडियो बना लिया।