किशनी। थाना पुलिस ने विधूना जाने वाले मार्ग से मंगलवार को एक किशोरी को अगवा करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया, पीड़िता के पुलिस ने बयान दर्ज किए। जिसके बाद युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कस्बा के एक गांव निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को जीपेंद्र उर्फ जेपी निवासी गांव रंपुरा अपने साथ ले गया है। शिकायत दर्ज करने के बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि विधूना चौराहा से विधूना जाने वाले मार्ग पर दोनों को देखा गया है।
सूचना पर टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर जीपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी भी पुलिस को सकुशल मिल गई। पीड़िता के थाने में बयान दर्ज किए गए। पुलिस मेडिकल के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए जीपेंद्र को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया। संवाद