फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गांव में आ गए चोर...शोर मचते ही चलने लगी गोलियां, मासूम की गर्दन को भेद गई गोली, अस्पताल में मौत

Wed, 03 Sep 2025 10:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के नगला राधे गाँव में चोर की अफवाह के बीच हुई फायरिंग में 14 वर्षीय आयुष की गोली लगने से मौत हो गई। किशोर सबमर्सिबल पर सो रहा था और उसे गंभीर हालत में सैफई मेडिकल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना दन्नाहार के गांव नगला राधे में मंगलवार रात 14 साल के किशोर की गले में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय किशोर जीजा और एक अन्य के साथ ट्यूूबवेल पर जा रहा था। पुलिस को बताया गया कि गांव में चोरों के आने की अफवाह पर फायर हुआ और गोली किशोर को लगी। पुलिस को कहानी हजम नहीं हो रही है। गले पर ब्लैकनिंग यानी काला निशान भी पाया गया है, पुलिस का कहना है कि यह कम दूरी से गोली मारने की स्थिति में आता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के गांव नागऊ निवासी 14 वर्षीय आयुष पुत्र राजकुमार पिछले तीन माह से दन्नाहार क्षेत्र में अपने बहनोई आशीष मिश्रा के यहां रहता था। मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे वह घर से करीब 300 मीटर दूर बहनोई आशीष और उसके छोटे भाई रमन के साले चिराग निवासी रसूलपुर, कानपुर देहात के साथ जा रहा था। तभी फायर हुआ और आयुष के गले में सामने गोली लग गई। आशीष ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हमलावर को नहीं देखा।

घर आकर परिजन को बताया और बाइक से आयुष को जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उपचार के दौरान तड़के उसकी मौत हो गई। इधर, जिला अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने नगला राधे जाकर जांच पड़ताल की। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया। संबंधितों से पूछताछ की। किशोर के परिजन भी आ गए। उनसे भी पूछताछ की। किसी ने भी पुलिस के सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए और न ही देर शाम तक तहरीर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


गले नहीं उतर रही चोरों की अफवाह पर फायरिंग की कहानी
आशीष ने पुलिस को बताया है कि गांव में चोर आने की सूचना पर फायरिंग हुई थी। इस दौरान चली गोली लगने से आयुष की मौत हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों से बात की तो यह बात गलत पाई गई। साथ ही पता लगा कि गांव वालों ने दो लोगों को ही खेत की ओर जाते हुए देखा था, जबकि आशीष का कहना है कि उसके साथ एक अन्य परिचित भी था। पुलिस को यह भी बताया है कि उसने हमलावर को नहीं देखा, गोली कहां से चली यह भी नहीं देखा। मगर, गोली आयुष के गले के आगे के हिस्से में लगी है। मतलब सामने से फायर किया गया है। गले पर ब्लैकनिंग का पाया जाना पुलिस के शक को गहरा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय के सभी संबंधितों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का आयुष 7वीं का छात्र था
नगला राधे में गोली लगने से जान गंवाने वाला 14 वर्षीय आयुष चार भाई बहन दो बहन दो भाई में दूसरे नंबर का था। वह सबसे बड़ी विवाहित बहन के घर नगला राधे में रह रहा था। बहनोई ने कस्बा स्थित एक स्कूल में दाखिला करा दिया था, वह 7वीं कक्षा का छात्र था। मंगलवार की रात हुई घटना में उसकी मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का पोस्टमार्टम सैफई पुलिस ने कराया है।

घटना की जांच के लिए खुद मौके पर गए थे। बयान और घटनास्थल व घटना की परिस्थितियां मेल नहीं खा रही हैं। पुलिस अपने स्तर से गहन पड़ताल में जुटी है। परिजन ने मंगलवार देर शाम तक तहरीर भी नहीं दी। -अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें