फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए टीम की घोषणा

Tue, 27 Oct 2026 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। हैदराबाद के बोक्सेन यूनिवर्सिटी मैदान में 14 से 16 नवंबर तक 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। चैंपियनशिप के लिए सोमवार को जिले की टीम की घोषणा की गई। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि जनपदीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में प्रत्यक्ष अवस्थी का चयन ट्रायथलॉन बी और रामराज का ट्रायथलॉन सी के लिए हुआ है। इसी आयु के बालिका वर्ग में वैष्णवी ट्रायथलॉन बी और मानवी ट्रायथलॉन सी में प्रतिभाग करेंगी।अंडर-16 बालिका वर्ग में रौनक पेंटाथलॉन, रीना व करिश्मा 600 मीटर दौड़, प्रीति लंबी कूद और प्रत्यक्षा सिंह गोला फेंक में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। बालक वर्ग में आत्रेय पेंटाथलॉन, तरुण 60 मीटर दौड़, यश भाला फेंक और सत्यम गोला फेंक स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम में अभि शाक्य, अतुल कुमार और डिंपल को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। टीम का चयन स्वतंत्र कुमार, कलीम खान, मनीषा चौहान, प्रमोद यादव और कृष्ण कुमार ने किया। टीम 12 नवंबर को हैदराबाद के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें