फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: युवक से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा मोबाइल

Tue, 27 Oct 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक युवक से बाइक सवार बदमाश रविवार रात मोबाइल लूट ले गए। वारदात शहर के कचहरी रोड पर हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र में दीवानी रोड निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। टहलते हुए कचहरी रोड पर आ गए। तभी फोन आने पर मोबाइल पर बात करने लगे। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर मोबाइल छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाश काफी दूर जा चुके थे। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें