सेवानिवृत्त 126 शिक्षकों को गीता भेंटकर किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित एक मैरिजहोम में मंगलवार को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए 126 शिक्षकों को गीता भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कोषाधिकारी और विशिष्ट अतिथि बीएसए ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि कोषाधिकारी बृजेश शाक्य ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करना गौरव की बात है। संगठन इसके लिए बधाई का पात्र है। विशिष्ट अतिथि बीएसए रामकरन यादव ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। बल्कि उसकी समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि शिक्षक अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्षों को देश का भविष्य निर्माण के लिए गुजार देता है।
जिलामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। 126 सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का गीता भेंटकर, माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में सतीश मधुप, बलराम श्रीवास्तव, सतीश शर्मा, संजीव दुबे ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी मनींद्र कुमार, जेपी पाल, रामशंकर कुरील, सर्वेश यादव, अजीत निगम, अशोक यादव, प्रमोद यादव, धर्मेंद्र कुमार, हरगोविंद चौहान, सत्यप्रकाश्, महेश आर्य, वैभव यादव, अवलेंद्र यादव, ब्रजेश यादव आदि मौजूद रहे।