मैनपुरी। पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में सोमवार को साइबर सुरक्षा कार्यशाला हुई। इसमें साइबर सुरक्षा सलाहकार ने पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध से निपटने की जानकारियां दीं।
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉक्टर रक्षित टंडन ने सोमवार को पुलिसकर्मियों को डिजिटल सबूतों (डिजिटल एविडेंस) को इकट्ठा करने और एआई के दौर में विवेचना को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। एपीके फाइल से होने वाली धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट और फिशिंग कॉल आदि की जानकारी भी साझा की। इस मौके पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह