उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तांत्रिक ने समस्या का निवारण करने का दावा करके दिल्ली निवासी मां-बेटे से 11 हजार रुपये ठग लिए। पैसे लेने के बाद उसने बेटे को बुरी तरह पीटा। उसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज, सैफई में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।