फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बाल शिशु गृह में बच्चों की उचित देखभाल करें

Fri, 27 Feb 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला जज द्वारा गठित न्यायिक अधिकारियों की कमेटी ने बृहस्पतिवार को राजकीय बाल गृह शिशु आगरा का वर्चुअल निरीक्षण किया। बाल शिशु गृह के प्रभारी अधीक्षक से कहा कि बाल शिशु गृह में मौजूद सभी बच्चों की सही तरीके से देखभाल करें।
विज्ञापन

कमेटी की अध्यक्ष अपर जिला जज चेतना चौहान, एफटीसी जज कुलदीप सिंह, विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रीती गिरि ने प्रभारी अधीक्षक से व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि बाल गृह शिशु में कुल 38 बच्चे हैं। इनमें दो बच्चे मैनपुरी के शामिल हैं। इनमें से तीन साल के रुद्र को 26 फरवरी 2023 को तथा पांच महीने के आर्यन को 8 अक्तूबर 2025 को लाया गया है। बाल गृह शिशु में दो आया तथा एक स्टाफ नर्स की तैनाती है। जिला अस्पताल आगरा के डॉक्टर मंगलवार और शनिवार को बच्चों के नियमित चेकअप के लिए आते हैं। तीन साल का रुद्र पूरी तरह दिव्यांग है। अधिकारियों ने प्रभारी अधीक्षक को बाल शिशु गृह में मौजूद सभी बच्चों की सही तरीके से देखभाल करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें