फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेल में बंदी से मिलने आई महिला के पर्स में मिली ऐसी चीज, जेलर के छूट पसीने...पुलिस अलर्ट हो गई

Tue, 10 Dec 2024 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी जेल में बंदी से मिलने आई महिला का पर्स चेक किया गया, तो उसमें से ऐसी चीज मिली कि जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर जेलर मौके पर पहुंच गए। तत्काल ही महिला को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद सच सामने आया...

 
विज्ञापन
मैनपुरी जेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में सोमवार को जिला कारागार में निरुद्ध बंदी से मिलने आई महिला की तलाशी ली गई तो पर्स में कारतूस मिला। जेल प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत ही महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


करहल के मोहल्ला बिरतियान निवासी अंजली सोमवार को जेल में निरुद्ध बंदी सौरभ निवासी इस्हाकपुर थाना नगला खंगर फिरोजाबाद से मिलाई करने आई थीं। मुलाकात के लिए जाने के बाद महिला पुलिसकर्मी ने तलाशी ली तो बैग से एक 32 बोर का कारतूस मिला।

 जानकारी होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि महिला ने पूछताछ में बताया कि किसी बच्चे ने घर में रखा कारतूस बैग में डाल दिया होगा। उनके घर पर लाइसेंसी असलाह है। महिला के खिलाफ काेतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें