भारत का नक्शा गलत दिखाना पड़ेगा भारी
एसबीआरएल विद्यालय में सामूहिक राष्ट्रगान समारोह का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियाें ने मिलकर भारत के नक्शे की आकृति बनाई।
बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार सभी सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में नौ से 23 अगस्त तक आजादी की वर्षगांठ मनाने के निर्देश थे। इसी के तहत स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, देशभक्ति गानों की गायन प्रतियोगिता, सामूहिक पौधरोपण संपन्न हुुआ। इन कार्यक्रमों का आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना का संचारण करने के उद्देश्य से किया गया। प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इन कार्यक्रमों में विद्यालय की प्रशासक मंजू भदौरिया, सुरेंद्र सिंह, वरीद खान, आदेश तिवारी, कंचन मिश्रा, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।