फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छात्र वंश के परिवार को मिला सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सुदिति ग्लोबल स्कूल में छात्र वंश कश्यप की संदिग्ध मौत को लेकर परिजन और समाज में आक्रोश बढ़ रहा है। परिजन ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप पीड़ित परिवार के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रेमचंद कश्यप ने चेतावनी दी कि यदि आठ दिनों के भीतर फुटेज उपलब्ध नहीं कराया गया और कार्रवाई नहीं हुई, तो कश्यप समाज प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें