फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड के मना करने पर मारपीट कर किया घायल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 शनिवार की शाम नगर के व्यस्ततम स्टेशन रोड पर कैश निकालने आए दो युवक कैश न निकलने पर एटीएम में तोड़फोड़ करने लगे। गार्ड ने इंकार किया तो दोनों ने गार्ड के साथ मारपीट कर दी। लोगों को आते देख दोनों युवक क्रिश्चियन तिराहे की ओर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

कस्बा बिछवां निवासी परशुराम स्टेशन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा के एटीएम पर गार्ड के रूप में तैनात है। शनिवार की शाम परशुराम एटीएम पर मौजूद था। परशुराम के अनुसार शाम छह बजे के लगभग बाइक से दो युवक आए। एटीएम से कैश निकालने लगे। कोई तकनीकी खराबी के चलते कैश नहीं निकला तो दोनों ने एटीएम में लातें मारना शुरू कर दीं। जब उसने मना किया तो दोनों ने उसे वही पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। लोगों को आते देख दोनों क्रिश्चियन तिराहा की ओर बाइक  लेकर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रेलवे गेट चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी जुटाने के बाद गार्ड को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली ले गए।

     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें