मैनपुरी। आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी में असलम खान स्मृति नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार की रात खेले गए मैच में स्ट्राइकर इलेवन ने डीसीसी क्लब को चार विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। डीसीसी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 51 रन बनाए। हिलाल खान ने 15, फरहान ने 11 और इजान ने 10 रन बनाए। स्ट्राइकर इलेवन के अभि ने तीन, अशरफ और दानिश ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्राइकर इलेवन ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर 52 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभि ने 16, साहिल ने 15 और दानिश ने 10 रन बनाए। डीसीसी के इजान ने तीन विकेट लिए।
मैच से पहले वरिष्ठ खिलाड़ी सौरभ यादव बंटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। स्ट्राइकर के अभि को सरवर खान ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग इमरान खान और आकिल मंसूरी ने, स्कोरिंग फिरोज खान ने। कमेंट्री कृष्णा यादव ने की। संवाद