बरनाहल। कस्बे के एके इंटर कॉलेज के मैदान पर बरनाहल प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार की रात खेले गए मैच में सेंट मेरीज क्रिकेट क्लब ने ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
मैच में ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट पर 99 रन बनाए। ईशू यादव ने सर्वाधिक 26, अभिषेक ने 18 और प्रांशु ने 12 रन बनाए। सेंट मेरीज क्लब के रुस्तम बघेल ने तीन और आशीष सिंह ने दो विकेट लिए।
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट मेरीज स्कूल ने छह विकेट खोकर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रभात यादव ने 26, आरिफ ने नाबाद 23 और हिमांशू यादव ने 16 रनों की पारी खेली। ब्राइट फ्यूचर के अभिषेक ने दो और प्रांशु ने एक विकेट लिया।
सेंट मेरीज क्लब के आरिफ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में अंपायरिंग ललित शाक्य और विवेक मिश्रा ने, स्कोरिंग अर्जुन शाक्य और सुधांशु गुप्ता ने की। मैच का आंखों देखा हाल रजत गौड़ और अमरदीप यादव ने सुनाया।