औंछा। लखौरा जाने वाले मार्ग पर शनिवार को वनकटी मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को चपेट में ले लिया। हादसे में पिता की मौत हो गई तो बेटे को सीएचसी से पीजीआई सैफई रेफर किया गया। थाना क्षेत्र के गांव दौली खिरिया निवासी 38 वर्षीय कमलेश कुमार शनिवार को 13 वर्षीय पुत्र अनीश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वनकटी मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। पुलिस पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली लेकर पहुंची, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। अनीष को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। मृतक के भाई दिनेश ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।संवाद