फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में अभी भी कई गुंडे, संभल कर रहें: शिवपाल

Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
सपा में अभी भी कई गुंडे, संभल कर रहें: शिवपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष और काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा में अभी भी कई गुंडे हैं उनसे कार्यकर्ता संभल कर रहें। साथ ही विधानसभा चुनावों की तैयारी में पूरे उत्साह के साथ जुट जाएं। साथ ही जो युवा पढ़ाई पर ध्यान लगाना चाहिए। बिना पढ़ाई लिखाई के नौकरी मिलना संभव नहीं हैं। उक्त विचार जैन इंटर कालेज के पास एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने ये नसीहत तब दी जब युवाओं की भीड़ कार्यक्रम में पहुंच गई और उन्हें घेर कर प्रार्थनापत्र देने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी में अभी भी कई गुंडे हैं। पार्टी उनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करेगी। इनको चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव करीब आ गए हैं। कार्यकर्ताओं को पूरी तरह मुस्तैद होकर जुट जाना चाहिए। पार्टी को इस बार और भी अधिक बहुमत दिलाकर सत्ता को बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने जितने विकास कार्य राज्य में कराए हैं किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुए। विकास कार्यों के आधार पर पार्टी फिर से सरकार बनाएगी। विपक्षी पार्टियां हमारी सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों के कारण ही परेशान हैं। उन्हें कोई मुद्दा ही नहीं मिल पा रहा है इसलिए बेवजह  आरोपबाजी कर रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा झूठ, फरेब की राजनीति में ही यकीन करती है। आम जनमानस की दुख तकलीफों को दूर करने की चिंता उसे कतई नहीं है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा तो प्रमुख नेताओं के बाहर निकल जाने से इतनी ज्यादा हताश हो चुकी है कि चुनाव में तीसरे चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी।  इस अवसर पर दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री सुभाष चंद्र यादव, विधायक सोवरन सिंह यादव, आलोक शाक्य, ब्रजेश कठेरिया, पूर्व विधायक मानिक चंद्र यादव, अनिल यादव, डीसीबी अध्यक्ष डा. रामकुमार यादव, इटावा सपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मैनपुरी डाक्टर सुमन यादव आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें