दोहरे हत्याकांड के खुलासे पर एसपी का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में 20 दिन पूर्व दो चौकीदारों की हत्या के बाद 24 घंटे में खुलासा करने पर बुधवार को एसपी और पुलिस टीम का विद्यालय प्रबंधन ने सम्मान किया।
उल्लेखनीय है कि बीती 29 जुलाई की रात थाना क्षेत्र के एसएसडीए एजुकेशनल एकेडमी के चौकीदार विमल तिवारी और राजा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना को एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देशन में थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करने में सफलता हासिल कर ली। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट विद्यालय प्रबंधन ने एसपी देवरंजन वर्मा, स्वाट टीम के विनोद कुमार थानाध्यक्ष घिरोर ब्रजवीर सिंह, एसओ कुरावली जगदीश चंद्र, एसओ किशनी एसआर गौतम, एसआई महाराज सिंह सहित पुलिस टीम को सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि पुलिस को यदि बेहतर कार्य पर सम्मान मिलता है, तो उसमें उत्साह का संचार करता है। प्रबंधक सर्वेश गुप्ता, प्रधानाचार्य विपिन यादव, समाजसेवी अनिल कुमार गुप्ता, शिवकुमार शास्त्री, संजीव मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।