फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम तक गांव गांव घूमे सपा नेता

Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
देर शाम तक गांव गांव घूमे सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की विकास से विजय रथयात्रा में शामिल होने के लिए सपा नेताओं के बुधवार को शक्ति प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने अपना वर्चस्व साबित करने के लिए गांव-गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं को जुटाने की कवायद देर शाम तक जारी रखी। कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए बसों को गांव के समीप पहुंचाने की कवायद चलती रही।
विज्ञापन

जिले के सपा नेता पहले से ही सैफई परिवार के नेताओं के बीच बंटे हुए हैं। सपा में चल रहे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गुरुवार को लखनऊ से शुरू होने वाली विकास से विजय रथयात्रा में शामिल होेकर अपना वर्चस्व साबित करने के लिए बुधवार को सपा नेता और उनके खास समर्थक गांवों की धूल छानते रहे। विधायक सदर राजकुमार यादव, भोगांव आलोक शाक्य, करहल सोबरन सिंह यादव, किशनी ब्रजेश कठेरिया, पीसीएफ निदेशक प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत अनुजेश प्रताप सिंह ने 50-50 बसों से कार्यकर्ताओं को लखनऊ ले जाने की तैयारी की है। विधायक सदर के नेतृत्व वाली अधिकांश बसों को सपा कार्यालय पर खड़ा कराया गया है। विधायकों के साथ ही ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य भी छोटे वाहनों से कार्यकर्ताओं  को लखनऊ ले गए हैं। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दीपसिंह पाल, तोताराम यादव, सुभाषचंद्र यादव भी कई वाहनों से कार्यकर्ताओं को लेकर लखनऊ गए हैं।
रथयात्रा में शामिल होने ले जाए जा रहे बड़े-छोटे वाहनों पर संबंधित नेताओं के पोस्टर लगाए हैं। नेताओं का मानना है कि वाहनों पर दिखने वाले पोस्टर ही नेताओं का वर्चस्व साबित करेंगे। सूत्रों की मानें तो पार्टी में चल रहे घमासान के बीच लखनऊ जाने वाले नेताओं और वाहनों पर सपा नेतृत्व अपने लोगों के जरिए रिपोर्ट जुटा रहा है।
विज्ञापन


दूसरे खेमे में भी रही गहमागहमी
मैनपुरी (ब्यूरो)। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के समर्थक नेताओं के बीच भी बुधवार को गहमा गहमी रही। वह भी मुख्यमंत्री की रथयात्रा में समर्थकों के साथ शामिल होने देर शाम रवाना हो गए। सूत्रों की मानें तो सपा में चल रहे विवाद के चलते कोई भी गुट अपनी ओर से कमी नहीं छोड़ना चाहता है।

सपा कार्यकर्ता लखनऊ रवाना
भोगांव (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास रथ यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को लखनऊ रवाना हुए। वाहनों के काफिले के साथ गए कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड चौराहे पर जमकर नारेबाजी की। रावल सिंह का कहना है कि रथ यात्रा के बाद कार्यकर्ता रजत जयंती समारोह में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री की विकास से विजय रथ यात्रा में जिले से 250 बसों से हजारों सपाई भाग लेंगे। कार्यकर्ताओं को लखनऊ ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ताओं का जोश साबित कर रहा है कि प्रदेश में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनेगी।
विज्ञापन

- खुमान सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें