फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'रावण के 10 सिर थे, भाजपा नेताओं के 50 सिर', सपा नेता रामगोपाल यादव बोले- यूपी में नहीं चलेगी साजिश

Mon, 17 Nov 2025 07:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव ने बिहार में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद रहे प्रदर्शन पर कहा कि 2027 के चुनाव पर संगठन निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर में गड़बड़ी के सबूत के साथ कुछ दिनों बाद सबके सामने आऊंगा।
विज्ञापन
सपा नेता रामगोपाल यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने मैनपुरी के करहल आए। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष यादव के आवास पर उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार में गड़बड़ी कर चुनाव जीती है। यूपी में भाजपा को सपा ऐसा नहीं करने देगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसआईआर में गड़बड़ी के सबूत के साथ कुछ दिनों बाद सबके सामने आऊंगा। इनकी गड़बड़ी पकड़ भी लें तब भी कुछ नहीं होता है। रावण के 10 सिर थे, लेकिन भाजपा नेताओं के 50 सिर हैं। भाजपा अब बंगाल ओर कर्नाटक में कौन सी साजिश करेगी पता नहीं है। बिहार में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद रहे प्रदर्शन पर कहा कि 2027 के चुनाव पर संगठन निर्णय लेगा। 

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सीधा निर्देश दिया है। जिन अधिकारियों का आत्म सम्मान सुरक्षित है। वह उनके आदेश का पालन नहीं करेंगे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, सनी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: पांच साल के मासूम की गड्ढे में गिरकर माैत...घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था, परिवार में मचा कोहराम

">http://


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें