दिहुली स्थित चौ. नत्थू सिंह महाविद्यालय में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि नरेश उत्तम ने बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आम आदमी को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर विकास करने में विश्वास रखती है, कुछ विरोधी लोग जिन्हें विकास नहीं भाता है वह समाज को बांटने की राजनीति करते हैं। समाजवादी विचारधारा रखने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को 2017 के चुनाव में विरोधियों को हराकर अपनी ताकत का एहसास कराने को आगे आना होगा। विधायक सोबरन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बनकर उभरा है। समाजवादी पार्टी ने जो भी वादे किए थे वो पूरे कर दिखाए। राज्यमंत्री सुभाष चंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आरएस यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, आलोक शाक्य, सुजान सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, आशुतोष बिल्लू यादव, अवधेश यादव, तोताराम यादव, अनी यादव, श्रीचंद्र यादव, अब्दुल नईम, सुखबीर सिंह, घिरोर ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार, रघुराज सिंह, मुकुल यादव, डॉ. राम कुमार, सर्वेश कुमार आदि मौजूद थे।