फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बीएलओ तो कहीं शिकायतकर्ता नदारद

Wed, 10 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
कहीं बीएलओ तो कहीं शिकायतकर्ता नदारद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जिले में निकाय चुनावों के लिए प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण, दावे और आपत्तियों को प्राप्त करने का अभियान शुरू हो गया। उल्लेखनीय है कि जिले की एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित हैं। यह अभियान 15 मई तक चलेगा। इसके लिए नगर पालिका में 109 और आठ नगर पंचायतों में 138 बीएलओ लगाए हैं।
विज्ञापन

 निकाय चुनावों के लिए जिले में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान केंद्रों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। नौ मई से 15 मई तक यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण और दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। नगर पालिका क्षेत्र में इसके लिए कुल 109 बीएलओ लगाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में अधिकांश बूथों पर बीएलओ आए। वहीं नगर पंचायत क्षेत्रों में अधिकांश बूथों पर बीएलओ नदारद रहे। इसका एक कारण बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश रहना भी रहा। जिन बूथों बीएलओ पहुंच गए थे वहां पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। वहीं नगर पंचायत क्षेत्रों में बीएलओ ही बूथों पर नहीं पहुंचे। इसके चलते जो लोग बूथों पर पहुंचे वे घंटों इंतजार करने के बाद घरों को लौट गए।

भोगांव में रही बुरी स्थिति
शासन द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के पहले दिन कोई भी बीएलओ बूथों पर नहीं पहुंचे। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत में स्थित 16 वार्डों में 36 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें बुधवार को एक भी बीएलओ बूथों पर नहीं पहुंचे और न ही डोर टू डोर सर्वे करने के लिए भी नहीं पहुंचे। इस संबंध में जब अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज से जानकारी चाही तो उनका फोन ही नहीं लगा।
विज्ञापन


जिन बीएलओ की ड्यूटी बूथों पर लगाई गई है यदि वे प्रतिदिन बूथों पर नहीं पहुंचेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन संबंधी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

-एके श्रीवास्तव, एडीएम मैनपुरी

इतने बीएलओ की लगी ड्यूटी
मैनपुरी नगर पालिका               109
भोगांव नगर पंचायत                   36
करहल नगर पंचायत                   25
किशनी नगर पंचायत                   16
कुरावली नगर पंचायत                 15
बेवर नगर पंचायत                     15
घिरोर नगर पंचायत                    11
कुसमरा नगर पंचायत                 10
ज्योंति नगर पंचायत                   10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें