फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनसे मुस्लिम नाराज हैं वही जाकर मनाएं: शिवपाल

Sun, 05 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
जिनसे मुस्लिम नाराज हैं वही जाकर मनाएं: शिवपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अखिलेश कह रहे हैं सपा सरकार वापसी कर रही है, क्या आप चुनाव के बाद पार्टी बनाने जा रहे हैं, इन सवालों सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव एक ही जवाब रिजल्ट का इंतजार करों, जो कहना था मैं कह चुका हूं। अब कुछ नहीं कहना है। मुझे सभी वर्गों का वोट मिल रहा है। जिन लोगों से मुस्लिम नाराज हैं वही जाकर उन्हें मनाएं। इस अंदाज में
विज्ञापन


 यह कहना है सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का। वे यहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। इस दौरान सपा से संबंधित सवाल पूछने पर सिर्फ यह जवाब दिया कि जो निर्णय लिए गए हैं उनके बारे में उन्हीं से पूछें।
 रविवार देर शाम सपा नेता शिवपाल सिंह यादव एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए। उनसे पूछा गया कि क्या सपा की फिर से सत्ता में वापसी होगी तो जवाब दिया कि यह जनता का निर्णय है यह तो मतदान के बाद ही पता चलेगा। र्नई पार्टी के गठन के संबंध में पूछने पर कहा कि चुनाव के परिणाम आने दीजिए उसके बाद ही बैठकर बातचीत करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। सपा से मुस्लिमों का मोह भंग होने के सवाल पर कहा कि मुझे तो सभी का वोट मिल रहा है। जिनसे मुस्लिम नाराज हैं वह उन्हें जाकर मनाएं। गठबंधन के संबंध में पूछने पर कहा कि इसके बारे में जिन्होंने निर्णय लिया है वही बेहतर बता सकते हैं। वहीं जिले में सपा से इस्तीफे दिए कार्यकर्ताओं के बसपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं शादी में आया हूं राजनीतिक बातें नहीं करुंगा। वहीं इटावा में मुलायम के लोग नाम से संगठन बनने के बारे में कहा कि यह आम लोगों का निर्णय हैं इसमें वे कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें