फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मां-बेटे को सांप ने डसा, एक की मौत

Tue, 21 Jul 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव रेढापुर में सोमवार रात कमरे में जमीन पर सो रहे मां-बेटे को सांप ने डस लिया। परिजन दोनों को पीजीआई सैफई ले गए। वहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। गांव रेढापुर की रहने वाली जितेंद्र कुमार की पत्नी गुड़िया सोमवार रात को पांच साल के पुत्र शिव के साथ कमरे में जमीन पर सो रही थीं। देर रात कमरे में घुसे सांप ने मां-बेटे को डस लिया। इस पर गुड़िया जाग गई और सांप को देख कर दहशत में आकर चीखने लगी। मां-बेटे की हालत बिगड़ता देख परिजन पीजीआई सैफई ले गए। वहां चिकित्सक ने पांच वर्षीय शिव को मृत घोषित कर दिया। बच्चे का शव लेकर परिजन गांव आ गए और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें