फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कबड्डी प्रतियोगिता में 279 बालिकाएं लेंगी भाग

Tue, 21 Jul 2026 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भोगांव। जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को दो दिवसीय 37वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ उप जिलाधिकारी मिथिलेश कुमार त्रिपाठी एवं प्राचार्य राजेश कुमार यादव ने दीप जलाकर किया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और टीम वर्क की सीख देते है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता में खेल भावना से भाग लेना चाहिए। जीत-हार सिक्के के दो पहलू हैं। प्रतिभागियों को पूरे मनोयोग से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। प्राचार्य राजेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय क्लस्टर से कुल 279 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों- अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में विभाजित किया गया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चयनित छात्राएं लखनऊ संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए पश्चिम बंगाल के जवाहर नवोदय विद्यालय आलीपुर द्वार (पटना संभाग) में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य सुघर सिंह, खेल शिक्षिका अमिता सिंह, प्रवक्ता एसके शर्मा, डीके सिंह, कृति, ऋतु राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें