फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में धीमी हुई वाहनों की रफ्तार

Thu, 01 Dec 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
घने कोहरे में धीमी हुई वाहनों की रफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आसमान में गुरुवार को देर तक कोहरे की परत छाई रही। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे में छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह 10:30 बजे तक लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। वहीं दोपहर में धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह 10:30 बजे तक घने कोहरे की परत छाई रही। घने कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। पांच मीटर की दूरी का भी नजर नहीं आने के चलते वाहन चालक लाइट जलाकर धीरे-धीरे वाहन चलाते नजर आए। कोहरे के कारण लखनऊ, कानुपर, आगरा, दिल्ली आदि से आने वाली बसें एक से दो घंटे विलंब से पहुंची। अचानक कोहरे से स्कूली बच्चे भी प्रभावित हुए। बच्चे कोहरे में पैदल और वाहनों से स्कूल जाते दिखे।

कोहरे की घनी परत के चलते सुबह नौ बजे तक धुंध सी छायी रही। प्रमुख सड़कों पर कोहरे का असर साफ नजर आया। प्रात: नौ बजे तक तो सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, जिला अस्पताल के अलावा जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। सरकारी कार्यालयों में भी कोहरे का असर साफ नजर आया। कई अधिकारी, कर्मचारी विलंब से कार्यालय पहुंचे। वहीं दोपहर 12 बजे हल्की धूप निकलसे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें