फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पॉलिटेक्निक में छठे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 95 फीसदी सीटें फुल

Fri, 21 Aug 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। राजकीय पॉलिटेक्निक छाछा में नए शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रवेश प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हुई। 17 अगस्त तक पांच चरणों की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। छठे चरण की काउंसिलिंग के तहत सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। अंतिम सातवां चरण 31 अगस्त से शुरू होगा। प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि संस्थान में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह है। सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की कुल 225 में करीब 95 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अब लगभग पांच प्रतिशत सीटें ही शेष हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद जेईईसीयूपी की प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार कर काउंसिलिंग के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा जून में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें