फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बेटी की शादी से पहले सांप के डसने से सपेरे पिता की मौत

Fri, 21 Aug 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम करपिया के मजरा नगला नाथपुरा में एक सपेरे की सांप के काटने से मौत हो गई। खेत में घास निकालते समय उन्हें विषैले सांप ने डस लिया था। परिजन ने अस्पताल ले जाने के बजाय घरेलू उपचार का सहारा लिया। जब सपेरे की हालत में सुधार नहीं आया तो परिजन उसे अस्पताल लेकर जाने लगे। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगला नाथपुरा में अधिकतर सपेरे रहते हैं। यहीं के 45 वर्षीय खैराती नाथ शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे धान के खेत से घास निकाल रहे थे। इसी दौरान एक सांप ने पहले उनके हाथ की उंगली में डसा। बचने के प्रयास में सांप ने उनके दूसरे हाथ के अंगूठे में भी काट लिया। खैराती नाथ ने सांप को पकड़ लिया और घर पहुंचकर परिजन को बताया। इस दौरान उनके शरीर में सांप के जहर का असर होने लगा था। उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाय गांव के अन्य सपेरों ने काटे हुए स्थान पर चीरा लगाया। करीब आधा घंटे तक खैराती नाथ का घरेलू उपचार किया लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें