फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर: उड़ गई घर की दीवार, एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलसे; हालत नाजुक

Wed, 13 Sep 2023 02:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर: उड़ गई घर की दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की दोपहर घर पर लीकेज चेक करते समय गैस सिलेंडर फट गया। इससे तेज धमाका हुआ और चपेट में आकर परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। घर की दीवार ढह गई। धमाके के बाद चीख पुकार मच गई। तेज आवाज सुन आसपास के लोग जमा हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के रमइहार गांव में हुई। गांव निवासी शिवलाल का पुत्र अर्जुन (25) बुधवार की दोपहर गोदाम से गैस सिलेंडर भरवाकर आया था। चूल्हे पर लगाने से पहले माचिस जलाकर लीकेज चेक कर रहे थे। माचिस की तीली जलते ही लीकेज सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में अर्जुन, कुंती, अतुल, नितिन और माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह भी पढ़ेंः- अधीक्षिका की क्रूरता: बालगृह में बच्ची को चप्पल से पीटा, कराती मालिश...दबवाती पैर, ऑफिस बना ऐशो-आराम का अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर: उड़ गई घर की दीवार - फोटो : अमर उजाला
तेज धमाका और चीख पुकार सुनकर बाहर खड़े शिवलाल अंदर आए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। वहां जानकारी लेने के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें