फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: नोटिस का जवाब देने में दस्तावेज तलाश रहे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एसआईआर अभियान के दूसरे चरण में नोटिसों का जवाब देने में मतदाताओं के पसीने छूट रहे हैं। ऐसे हजारों मतदाता हैं जो अभी तक अपने कागजों को पूरा नहीं कर पाए हैं। मतदाताओं को वोट कटने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन


एसआईआर अभियान के बाद भोगांव के मोहल्ला मिर्धा एवं मिश्राना के सैकडों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए। सैकड़ों लोगों को नोटिस भेजे गए। मतदाताओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम, जन्म प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्रों को जमा करने के लिए कहा गया था। मतदाता सभासद शेखू, अख्तर अली, शरीफ, नौशाद, इकबाल, इकराम, रफी, मोनिद्दीन, लाल मुहम्मद, चुन्ना, असीम ,रियाजुद्दीन, अमित कुमार, सुरेश कुमार, शिवम ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद लगातार नगर पंचायत से लेकर ब्लाक और तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों के ही कागज पूरे हो पाए हैं।
उप जिलाधिकारी भोगांव संध्या शर्मा ने बताया कि जिन मतदाताओं का ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का नाम नहीं है। वह अपने बीएलओ से संपर्क कर नाम शामिल करा लें। अभी भी किसी मतदाता का नाम नहीं है तो वह अपने फाॅर्म सबंधित बीएलओ को दे सकता है। नया वोटर 2003 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की दशा में माता-पिता का ब्यौरा देगा। मतदाता सूची में किसी का नाम वंचित न रहे, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन


एसआइआर अभियान के तहत लगा शिविर
एसआईआर के लिए प्रशासन की तरफ से नगर पंचायत कुसमरा कार्यालय पर शिविर लगाया गया। जिन लोगों को प्रशासन की तरफ से नोटिस मिला है। वह अपने जवाब में कागजात पूरे करके जमा कर रहे हैं। बहुत लोगों के कागज पूरे नहीं हो पा रहे हैं। शिविर में आरओ राजेश कुमार व उत्कर्ष सहित अधिकारी पूरे दिन नोटिसों पर मतदाताओं के दस्तावेज लेकर अपलोड कराते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत उन महिला मतदाताओं की है जिनकी शादी अभी हुई है। वह अपने मायके से 2003 की मतदाता सूची और परिवार रजिस्टर की नकल के लिए परेशान हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें